अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के गुप्तचर मंत्री श्री हैदर मुसलेही ने कहा है कि ईरान के परमाणु बुद्धिजीवियों और वैज्ञानिकों की हत्या के बीस जिम्मेदार तत्वों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने आज एक टीवी साक्षात्कार में कहा है कि खुफिया मंत्रालय के अधिकारियों ने एक आदर्श कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादी समूहों को नष्ट और बीस अन्य लोगों को गिरफ्तार किया. ईरान के गुप्तचर मंत्री श्री हैदर मुसलेही ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों में तेहरान विश्वविद्यालय के फीज़ीक के प्रोफेसर शहीद मसूद अली मोहम्मदी के वास्तविक कातिल जमाल फशी के कई साथी भी शामिल हैं. उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि आतंकवादी तत्वों के बारे में अधिकांश जानकारी विदेश में एकत्र की गई है कहा कि ईरानी वैज्ञानिकों की हत्या की वारदातों में जायोनी शासन ने अकेले षड़यंत्र नहीं रचा है बल्कि उसने विभिन्न तरीकों से अमेरिकी सीआईए और ब्रिटेन की एमआई 6 जैसी जासूसी संगठनों से भी सहायता ली है। इससे पहले गुप्तचर मंत्री ने अपने एक बयान में कहा था कि ईरान के शहीद परमाणु वैज्ञानिकों मुस्तफा महमूद अहमदी रौशन, मसूद अली मोहम्मदी और मजीद शहरयारी तथा रेज़ा क़श्काई की हत्या में मुलव्विस ज़्यादातर लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्ञात रहे मुस्तफ़ा महमूद रौशन और रज़ा कश्क़ाई ११ जनवरी को आतंकवादियों के हाथों तेहरान में शहीद हुए थे। इससे पहले ज़ायोनी शासन के एजेन्टों ने परमाणु वैज्ञानिक, मसूद अली मोहम्मदी, मजीद शहरयारी और दारयूश रज़ाईनेजाद को शहीद कर दिया था। याद रहे मसूद अली मोहम्मदी के हत्यारे मजीद जमाली फशी को एक महीने पहले फांसी पर लटका दिया गया। इस्राईली अधिकारियों और अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव के कुछ उम्मीदवारों ने कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने का एकमात्र रास्ता उसके परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या है।.........166
16 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 322956
ईरान के परमाणु बुद्धिजीवियों और वैज्ञानिकों की हत्या के बीस जिम्मेदार तत्वों को गिरफ्तार कर लिया गया